*प्रतापगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने आसपुर देवसरा मंडल कार्यकर्ताओं के साथ की अहम बैठक*
*2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की रणनीति पर हुई चर्चा*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने आसपुर देवसरा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत चौहान ने की।
बैठक में आगामी 22 जुलाई को जनपद की सातों विधानसभाओं में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी हमारा परिवार है। यदि परिवार में किसी प्रकार की नाराजगी है तो उसे आपसी संवाद से दूर किया जाएगा।
संगठन के कार्यकर्ताओं की सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।”उन्होंने नगर पंचायत ढकवा के विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष होने के कारण समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। गौशाला और नगर पंचायत से जुड़े विभिन्न मामलों पर सवालों से बचते नजर आए और अभिज्ञता
जाहिर की, जिनमें 2 करोड़ 64 लाख रुपये की निकासी का मुद्दा भी शामिल है, उसे पर उन्होंने कहा संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से *रामगंज अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र विक्रम सिंह (पंकज), डॉ. कुंवर बहादुर सिंह, राम उजागिर सिंह, महेंद्र मिश्र, शिवकांत पांडेय, विनोद कुमार उपाध्याय, सूर्यमणि मिश्र, राजेश गुप्ता, अच्छेलाल दुबे, शिवम सोनी, राजबहादुर मिश्र, भावना सिंह, सीमा निषाद, संतोष सिंह, शिवराम चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र खरवार, वतन तिवारी, मंडल महामंत्री एवं पूर्व प्रधान दिनेश गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*
