स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संत भंगड़ दास सरस्वती शिशु मंदिर बरौली (बदलापुर) में विचार गोष्ठी

*स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संत भंगड़ दास सरस्वती शिशु मंदिर बरौली (बदलापुर) में विचार गोष्ठी*

*आंचल अध्यक्ष भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रामकृष्ण उपाध्याय ने किया नेतृत्व*

*********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर।

स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) की पूर्व संध्या पर संत भंगणदास सरस्वती शिशु मंदिर, बरौली में विचार गोष्ठी एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एकल अभियान पूर्वी उत्तर प्रदेश के आंचल कृष्णा नगर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का नेतृत्व आंचल अध्यक्ष रामकृष्ण उपाध्याय (भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता) ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम सहाय पांडेय (विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सदस्य) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री महेंद्र शुक्ला (प्रांत गौ रक्षा प्रमुख) उपस्थित रहे।

 

विचार गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के विचारों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत विद्यालय परिसर से पदयात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभाग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *