सूर्य दीप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 500 कंबलों का वितरण

*सूर्य दीप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 500 कंबलों का वितरण*

अशोक कुमार वर्मा*लम्भुआ सुल्तानपुर*

सूर्य दीप चैरिटेबल ट्रस्ट, सिद्ध पीठ श्री काली शीतला माता मंदिर तीर्थ क्षेत्र, मीठीपुर जमखुरी में आज कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रारंभ में 300 कंबलों के वितरण की योजना थी,

लेकिन जरूरतमंदों की संख्या अधिक होने पर 200 कंबल अतिरिक्त मंगाकर कुल 500 कंबलों का वितरण गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं लाचार लोगों को किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र त्रिपाठी (प्रदेश सचिव, व्यापार मंडल) रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के आयोजन अध्यक्ष सदानंद तिवारी एवं भूपेंद्र तिवारी ने की। इस अवसर पर छत्रपाल तिवारी, जितेंद्र नारायण तिवारी (मुख्य संरक्षक), जय शंकर त्रिपाठी (जिलाध्यक्ष, ब्राह्मण समाज सुल्तानपुर), संजीव कुमार पाण्डेय, प्रसून मालवीय, रवि शंकर मिश्रा, डॉ. उमाशंकर पाण्डेय, शिव राम पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष भूपेंद्र नारायण त्रिपाठी एवं प्रबंधक सदानंद तिवारी ने पूर्व की भांति इस सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। मुख्य अतिथि ने ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष ने जानकारी दी कि 26 जनवरी के अवसर पर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाई स्कूलों में अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने हेतु प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करने की व्यापक व्यवस्था पहले से ही की जा रही है।

कंबल वितरण कार्यक्रम में किसी भी जरूरतमंद को निराश नहीं लौटना पड़ा। कंबल प्राप्त कर बुजुर्गों, असहायों एवं जरूरतमंदों ने ट्रस्ट के सदस्यों को दिल से आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *