दिनांक 11 जनवरी 2026 दिन रविवार को उल्ली आश्रम, थाना-नौहट्टा, जिला – रोहतास में श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा किरहिन्डी जिला-रोहतास द्वारा जरुरतमंद व्यक्तियों को शीत से रक्षा हेतु कुल 150 कंबलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं
आरती-पूजन कर के किया गया ।
इसके उपरांत क्षेत्र के चिन्हित जरुरतमंद लोगों को शाखा किरहिंडी के तरफ़ से कुल 150 कंबल वितरित किया गया ।
