*प्रतापगढ़ अंतू थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुजुर्ग की हत्या का हुआ खुलासा बेटा ही निकला पिता का कातिल*
*बेटे द्वारा पैसे के लिए पिता पर जमीन बेचने का बना रहा था दबाव नहीं बेचने पर पिता की हत्या*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे उदयभान को गिरफ्तार किया है, जिसने आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया है। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है। घटना 28 दिसंबर 2025 की है, जब बुजुर्ग अपने खेत में पानी लगाने गए थे और रात भर वापस नहीं लौटे। अगले दिन, 29 दिसंबर 2025 की सुबह, परिजनों ने खोजबीन की तो उनका शव खेत के पास सरसों के खेत में पड़ा मिला। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले के खुलासे के लिए एसपी दीपक भोकर ने चार टीमों का गठन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी उदयभान ने बताया कि उसने 28 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे खेत की मेड़ पर नीम की मेड़ के पास एक पुरानी, मजबूत लकड़ी के टुकड़े से अपने पिता के सिर पर जोरदार प्रहार कर उनकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने हत्या का कारण बताते हुए कहा कि उसकी मां की मृत्यु के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। वह सौतेली मां के कहने पर चलता था और अपनी सारी कमाई उसी पर खर्च कर देता था। आरोपी के अनुसार, उसके बच्चों की फीस और खाने-पीने की व्यवस्था में भी दिक्कतें आ रही थीं, जिससे उसका जीवन शांतिपूर्ण नहीं चल पा रहा था। मृतक के मोबाइल फोन के बारे में पूछे जाने पर अभियुक्त ने बताया कि हत्या के बाद उसने शव को सरसों के खेत में छिपा दिया था। घर लौटते समय वह मुख्य मार्ग से न आकर खेतों के रास्ते गया और रास्ते में ही खेत में पिता का मोबाइल फेंक दिया था।
