प्रतापगढ़: सगे जीजा ने लाइसेंसी पिस्टल से साले को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

*प्रतापगढ़: सगे जीजा ने लाइसेंसी पिस्टल से साले को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। थाना कोहंडौर क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में मंगलवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने सगे साले को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 18 अगस्त 2026 को करीब 12 बजे मदाफरपुर बाजार निवासी देवेन्द्र यादव पुत्र गया प्रसाद यादव को उनके सगे जीजा कपिल यादव निवासी खानापुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। घायल देवेन्द्र को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कपिल यादव का अपनी पत्नी प्रियंका से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच 17 अगस्त को देवेन्द्र यादव अपनी बहन प्रियंका को अपने घर ले आए थे। पुलिस के मुताबिक इसी पारिवारिक विवाद के कारण कपिल यादव द्वारा देवेन्द्र को गोली मारने की घटना सामने आई है।

बताया गया है कि आरोपी कपिल यादव पूर्व सैनिक (एक्स-आर्मी) है और वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोपी के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी कपिल यादव को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस द्वारा प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और पूरी स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!