*चांदा पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया*
*घुरहूपुर अंडरपास के पास से मिली, पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द*
संवाददाता दधीच विश्वकर्मा
चांदा (सुलतानपुर)। चांदा थाना पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता को सोमवार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को थाना चांदा में मु0अ0सं0 223/2026 के तहत धारा 87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम अपहृता की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस को मिली सूचना और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर टीम ने घुरहूपुर अंडरपास के पास पहुंचकर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और अपहृता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी लंभुआ के पर्यवेक्षण में हुई कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक मेराज हुसैन, कांस्टेबल सतीश जैसल और महिला कांस्टेबल अंकिता शामिल रहे।
