*प्रधान उमानाथ यादव अपने कार्यकाल में किए सर्वाधिक विकास कार्य*
प्रेम शर्मा
जौनपुर बक्सा विकासखंड ग्राम पंचायत सराय हरखू के प्रधान उमानाथ यादव ने अपने पाँच साल कार्यकाल का ब्योरा दिया |उन्होंने दावा किया है कि अपने इन पाँच वर्षों में उन्होंने ग्राम पंचायत की निरंतर सेवा की और इसे विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है|
ग्राम प्रधान यादव के अनुसार उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत में व्यापक विकास कराए गए हैं| इनमें नाली निर्माण, खडंजा बिछाना, नई सड़कें बनवाना और इंटरलॉकिंग कार्य शामिल हैं|
उन्होंने यह भी दावा किया कि अब तक के सभी प्रधानों में उन्होंने सर्वाधिक कार्य कराए हैं| विकास कार्यों के तहत प्रधान उमानाथ यादव ने आठ पोखरों की खुदाई करवा कर उनका जीर्णोद्धार कराया| इन प्रयासों से जल संरक्षण और स्थानीय पर्यावरण में सुधार हुआ है|
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत लागू करने का प्रयास किया गया और प्रधान ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं|
