बदलापुर तहसील के देनुआ ग्राम पंचायत में हीरा बेन की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई गई

*बदलापुर तहसील के देनुआ ग्राम पंचायत में हीरा बेन की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई गई*

*भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश सिंह समेत काफी संख्या ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए*

**********************

*संवाददाता: शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर तहसील क्षेत्र के देनुआ ग्राम पंचायत में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी स्वर्गीय हीरा बेन की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और परम पूज्य माताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की माता होने के बावजूद हीरा बेन ने सादगी, सहजता और सरल जीवन का आदर्श प्रस्तुत किया। उनका जीवन आम जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने हमेशा स्वाभिमान और ईमानदारी के साथ जीवन जिया, जिसकी मिसाल आज भी समाज में दी जाती है।

कार्यक्रम के आयोजक राय साहब विश्वकर्मा ने कहा कि वह माता धन्य हैं, जिन्होंने देश को ऐसा सपूत दिया, जो आज विश्व पटल पर भारत का मान और सम्मान बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि हीरा बेन के जीवन से सेवा, त्याग और सादगी की सीख लेकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।

ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान समय में लोग अपनी माता की पुण्यतिथि तक मनाना भूल जाते हैं, ऐसे में इस प्रकार के आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं। राय साहब विश्वकर्मा द्वारा किए गए इस आयोजन की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे गांव और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश सिंह द्वारा जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों को अंगवस्त्र प्रदान किए गए। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक राय साहब विश्वकर्मा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने भाजपा नेता सतीश सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम विकास अधिकारी दुर्गेश तिवारी, पप्पू सिंह ठेकेदार, ग्राम प्रधान सचेंद्र कुमार गौतम, बटुक प्रसाद तिवारी, लाल बहादुर सिंह, दिनेश मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव, राम बुझारत गौतम, सिकंदर खरवार, ठेकेदार सतीश सिंह, भाजपा नेता एवं समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा (पिछड़ा वर्ग) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *