*प्रतापगढ़ युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष व पशु चिकित्सा अधिकारी को किया सम्मानित,*
*संगठन के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के सम्मानित लोग भी रहे उपस्थित*
अनिल मिश्र
युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन (YACA) ने शांति व्यवस्था और पशु उपचार के बेहतरीन कार्यों के लिए थाना अध्यक्ष और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी को सम्मानित किया।
संगठन के पदाधिकारियों ने यह सम्मान उनके उत्कृष्ट सेवाभाव और त्वरित कार्रवाई के लिए दिया। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी लालजी यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन ने क्षेत्र में बेहतर शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर लगातार कार्रवाई करने और पशुओं के समुचित इलाज के लिए दोनों अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह को भगवान राधा-कृष्ण की छायाप्रति और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। सम्मान स्वीकार करते हुए थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके उपरांत, संगठन के पदाधिकारी पशु अस्पताल पहुंचे, जहां वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी लालजी यादव को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संगठन ने बताया कि घायल, बीमार एवं आवारा पशुओं के इलाज में डॉक्टर द्वारा त्वरित और बेहतर कार्य किया जा रहा है, जिससे पशुओं को समय पर उपचार मिल रहा है। इस अवसर पर संगठन से जुड़े अनिल मिश्रा, सुभाष गौंड, जयसिंह यादव, श्लोक कुमार (परम लक्ष्य एकेडमी, पट्टी), विकास मिश्रा (पत्रकार) सहित अन्य लोग मौजूद रहे। युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन ने आगे भी जनहित में कार्य करते रहने का अपना संकल्प दोहराया।
