बक्सा गौशाला पर हुए विवाद में बजरंगदल के11नामजद सहित दर्जनभर अज्ञात लोगों पर SC/ST सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

*बक्सा गौशाला पर हुए विवाद में बजरंगदल के11नामजद सहित दर्जनभर अज्ञात लोगों पर SC/ST सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज*
प्रेम शर्मा

जौनपुर:जिले के बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरछा
गांव में बने अस्थायी गौशाला में बीते बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के बीच हुए विवाद में नया मोड़ आ गया, प्राप्त सूचना के अनुसार मारपीट के मामलें में दूसरे पक्ष से भी मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार की शाम को पुलिस ने 11 नामजद सहित दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें बजरंग दल के जिला संयोजक का भी नाम भी है। उमरक्षा गांव के प्रधान राजेंद्र गौतम की पत्नी उर्मिला देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि घटना के दिन दोपहर में बोढ़कपुर कोतवाली जौनपुर निवासी गणेश मोदनवाल के साथ बलुआघाट निवासी प्रभाकर निषाद, बेशहूपुर खुटहन निवासी अभिषेक तिवारी, बांकी सिकरारा निवासी शिवम अग्रहरि, दाऊदपुर बदलापुर निवासी धनंजय शुक्ला, उदपुर गेलवा बदलापुर निवासी सत्या शुक्ला के अलावा बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव निवासी नीलेश निषाद, लखौवा निवासी नीलेश मौर्या व सत्यम मिश्रा, सादनपुर निवासी अभिषेक निषाद अर्धपुर निवासी दीपक चौधरी के अलावा दर्जनभर अज्ञात लोग गौशाला पर पहुंचे।देखरेख कर रहें रोहित से विवाद करना शुरू कर दिए। गौशाला में जबरदस्ती अंदर घुस गए। सूचना पर मेरे पति प्रधान राजेंद्र पहुंचे तो लोगों ने बताया कि हम बजरंग दल से है। उक्त लोग मेरे पति से विवाद करते हुए धन उगाही की बात करने लगे। दबाव बनाने के दौरान लोग जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए मारपीट किए। लोग गौशाला में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिए। तोड़फोड़ में सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिए। आरोप है कि गेट खोलकर आठ दस पशु भगा दिए। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रधान की पत्नी के तहरीर पर 11 नामजद व अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी, बलवा, तोड़फोड़ सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच सीओ सदर देवेश सिंह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *