प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा के ई . ओ . व 2 अन्य के खिलाफ वन विभाग ने अवैध कटान की दी नामजद तहरीर

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा के ई . ओ . व 2 अन्य के खिलाफ वन विभाग ने अवैध कटान की दी नामजद तहरीर।*

*थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा जांच की जा रही है उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा के कथित तौर पर वन विभाग की ज़मीन से अवैध रूप से दो विशाल आम के पेड़ काटने के गंभीर मामले में वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। वन दरोगा ने इस मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) और दो अन्य के खिलाफ आसपुर देवसरा थाने में नामजद तहरीर दी है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना तब प्रकाश में आई जब पेड़ काटे जाने के बाद, नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कटी हुई लकड़ियों को लोड कर ले जाते हुए का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। इस वायरल फुटेज ने नगर पंचायत की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।और अवैध कटान के आरोपों को बल दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। तब तक पेड़ कट चुके थे और लकड़ियों का एक हिस्सा ले जाया जा चुका था। वन दरोगा ने मौके से बची हुई कटी हुई लकड़ियों को अपने कब्ज़े में ले लिया और उन्हें अपने साथ रेंज कार्यालय ले गए। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह कटान बिना किसी पूर्व अनुमति या वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए किया गया है। वन दरोगा ने अपनी तहरीर में स्पष्ट रूप से नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और दो नामजद पर वन संपदा को क्षति पहुँचाने और अवैध रूप से वन भूमि से वृक्ष काटने का आरोप लगाया है ।इस घटना ने नगर पंचायत ढकवा के प्रबंधन और उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि सरकारी संस्था होने के बावजूद नगर पंचायत ने इतनी बड़ी कार्रवाई करने से पहले वन विभाग से अनुमति क्यों नहीं ली, और क्या यह कार्य जानबूझकर वन विभाग की ज़मीन पर किया आसपुर देवसरा एसओ विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा ईओ सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है जांच की जा रही है उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में जो होगा उचित कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *