ब्राह्मण के सम्मान में, पंडित राजेंद्र नाथ उतरे मैदान में

*”ब्राह्मण के सम्मान में, पंडित राजेंद्र नाथ उतरे मैदान में!”*

अनिल मिश्र

लखनऊ में पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा स्वजातीय बंधुओं एवं प्रबुद्ध जनों को सूचित किया जाता है कि समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के ओजस्वी नेतृत्व में एक विशाल ‘प्रबुद्ध समागम’ का आयोजन किया जा रहा है।

यह मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे विचारों और शक्ति के प्रदर्शन का महाकुंभ है। आइए, लखनऊ की पावन धरा पर एकत्रित होकर समाज के स्वर्णिम भविष्य की रूपरेखा तैयार करें। जिसमें बड़ी संख्या में लोग देश व प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे हैं। इसी क्रम में प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा से जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के आसपुर देवसरा ब्लाक अध्यक्ष कमलेश पांडेय व प्रतिक हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर पंकज पाल द्वारा बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

जिससे बड़ी संख्या में लोग इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में 28 फरवरी 2026 दिन शनिवार प्रबुद्ध समागम में पहुंचे और अपने विचारों को रखे। जिससे समाज को एक नई दिशा मिल सके। ढकवा बाजार से शनिवार सुबह 5 बजे जनसत्ता पार्टी के कार्यालय मीरपुर रोड से बस जाएगी। जिसको जाना हो समय से पहुंचकर प्रबुद्ध समागम में सम्मलित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *