स्वस्थ व्यक्ति को व्हीलचेयर मिलने की खबर भ्रामक, दिव्यांग के पिता को दी गई थी सहायता

*स्वस्थ व्यक्ति को व्हीलचेयर मिलने की खबर भ्रामक, दिव्यांग के पिता को दी गई थी सहायता*

अशोक कुमार वर्मा

*लम्भुआ सुल्तानपुर*

 

सुलतानपुर के लम्भुआ में सोशल मीडिया में आज एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें यह आरोप लगाया जा रहा था कि सुलतानपुर में एक स्वस्थ व्यक्ति को व्हीलचेयर दे दी गई। इस मामले को लेकर आमजन में भ्रम और चर्चाएं शुरू हो गई थीं। वायरल खबर पर स्थिति स्पष्ट करते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने पूरे प्रकरण की जानकारी दी।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह व्हीलचेयर विधायक द्वारा दिव्यांगजन सहायता वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदान की गई थी। व्हीलचेयर जिस व्यक्ति को दी गई, वह कोई स्वस्थ व्यक्ति नहीं बल्कि दिव्यांग संदीप के पिता राम धनी थे, जो ग्राम बनाकेपुर के निवासी हैं। जबकि संदीप की उम्र और वजन और मुख्य रूप से अतीसय गरीब होने के कारण साधन का प्रबंध करने में असमर्थता जताई सम्पूर्ण वितरण के बाद असमर्थ बाप की मजबूरी को दृस्टिगत रखते हुए लम्भुआ की टीम के द्वारा निर्णय लेटकर एक मजबूर बाप की मदद की गईं उन्होंने स्पष्ट किया कि दिव्यांग संदीप स्वयं स्वास्थ्य न होने के कारणों से वितरण कार्यक्रम में उपस्थित होने में असमर्थ था इसी कारण उनकी ओर से उनके पिता राम धनी कार्यक्रम में पहुंचे थे और उन्हें ही व्हीलचेयर प्रदान की गई थी, ताकि वह इसे अपने दिव्यांग पुत्र तक पहुंचा सकें।

अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई गई खबर अधूरी जानकारी के आधार पर वायरल हुई, जिससे लोगों में गलत संदेश गया। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच कर तथ्यों को सार्वजनिक कर दिया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि दिव्यांगजनों के लिए संचालित सभी योजनाएं पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत लागू की जा रही हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *