सिगरामऊ- जमऊपट्टी स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

*सिगरामऊ- जमऊपट्टी स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला*

*********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर/ के सिंगरामऊ जमऊपट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सिगरामऊ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में कुल 110 मरीजों तथा जमऊपट्टी में डॉक्टर सुशील कुमार यादव ने कुल 17 मरीजो का उपचार किया।

 

सिगरामऊ जन आरोग्य मेले में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ी। दोपहर 2 बजे तक लंबी कतारें लगी रहीं। मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। जमऊपट्टी प्रा. स्वास्थ्य केंद्र पर दवाइयां कम थी उक्त स्वास्थ्य केंद्र पर लोग किसी डॉक्टर की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं. इस केंद्र पर लगभग डेढ़ साल से कोई भी डॉक्टर या फार्मासिस्ट नियुक्त नहीं हुआ है

 

मेले में आएअधिकांश मरीज मौसमी बुखार, खांसी सर्दी से पीड़ित थे। कुछ मरीजों की डेंगू मलेरिया, टाइफाइड की जांच कराई जा रही है। सिगरामऊ में मरीजों की जांच और उपचार में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार, महिला चिकित्सक डॉ. पूजा त्रिपाठी भी देखभाल कर रही हैं। जिसमें फार्मासिस्ट तथा वार्ड बॉय मोनेअली और स्टाफ नर्सों से सहयोग लिया जा रहा है

 

चिकित्सा अधिकारी सिगरामऊ डॉ. अभिषेक प्रजापति के कक्ष में सबसे अधिक मरीज देखे गए। उन्होंने लोगों को सलाह दी की दीपावली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए पटाखे कम जलाएं।

 

वहीं सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले को लोगों ने जनहित तथा बहुत ही महत्वाकांक्षी बताया। इस व्यवस्था से लोगों को रविवार छुट्टी के दिन भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *