*सिंचाई करने गए दंपति, रहस्यमय तरीके से लापता*
तीखी आवाज़
रिपोर्टर. प्रेम शर्मा
शाहगंज खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर ग्राम सभा स्थित मलूकपुर गांव निवासी दंपती के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो जाने से सनसनी फैल गई है| दंपती रविवार सुबह खेत की सिंचाई करने गये थे| जब देर शाम घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाशना शुरू कर दिया,लेकिन सफलता नहीं मिली| इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई| मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है|
आपको बताते चलें मलूकपुर गांव निवासी रामचरित्रर (62) वर्ष पुत्र रामदेव गांव के ही धर्मवीर सिंह का खेत आधे हिस्से पर जोतते -बोते हैं |रामचरित्रर अपनी पत्नी किस्मती (58) वर्ष के साथ रविवार सुबह 6:00 बजे खेत की सिंचाई करने गए थे| लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे| इसके बाद परिवार के लोग खेत पर उन्हें तलाश करने पहुंच गए |आसपास काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला| खेत में रामचरित्रर की चप्पल ,फावड़ा और साइकिल मिली है| घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान और एस ओ खुटहन दिव्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए| सीओ ने बताया कि दंपती की तलाश जारी है|