*अर्जुनपुर न्याय पंचायत में संदिग्ध परिस्थितियों में नवयुवक का पेड़ से लटकता मिला शव*
===================
*शिव पूजन मिश्रा*
संवाददाता *तीखी आवाज बदलापुर*
विकासखंड बदलापुर अंतर्गत आने वाले अर्जुनपुर न्याय पंचायत अंतर्गत, ग्राम सभा अर्जुनपुर में, संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवयुवक का रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।
आपको बता दें कि ग्राम सभा अर्जुनपुर निवासी सौरभ यादव पुत्र भारत यादव उम्र लगभग 19 वर्ष का घर के बगल प्राइमरी स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता शव मिलने की सूचना पर आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सिंगरामऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। आपको यह बताते चलें कि सौरभ यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था तथा एक बहन भी है।
