*मिशन शक्ति 0.5 अभियान के तहत सिगरामऊ प्रभारी ने लगाया जन चौपाल*
*महिलाओं व क्षेत्रीय जनों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा*
*********************
*संवाद -शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ, जौनपुर। महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा के तहत चल रहे मिशन शक्ति 0.5 विशेष अभियान के अंतर्गत सिगरामऊ थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुंतजर ने शुक्रवार देर शाम को बहरीपुर कलां बाजार क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में जन चौपाल का आयोजन किया।
चौपाल में थाना प्रभारी ने महिलाओं और किशोरियों को आत्मरक्षा के उपायों के साथ महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। साथ ही यह भी बताया कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बाल विवाह, दहेज प्रथा और छेड़खानी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक माहौल बनाने में योगदान दें। थाना प्रभारी ने कहा कि आस्था का पर्व नवरात्रि शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि वे महिला सुरक्षा और सम्मान की दिशा में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
