*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा के ग्राम विकास अधिकारी ढकवा बाजार में किराए के मकान में पाए गए मृत*
*आसपुर देवसराय पुलिस ने शव का पंचनामा का पोस्टमार्टम के लिए भेजा*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा ब्लाक में निलंबित चल रहे ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोक सिंह किराए के कमरे में मृत पाए गए। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी को दिया गया। पत्नी की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।उत्तराखंड के मूल निवासी त्रिलोक सिंह आसपुर देवसरा विकासखंड में बतौर ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे।
11 ग्राम सभाओं का कार्यभार देख रहे है। बिझला ग्राम सभा में किसी पेमेंट को लेकर विगत 6 माह से वह निलंबित चल रहे थे। उनका पूरा परिवार लखनऊ स्थित उनके आवास में रहता था। जबकि वह आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा बाजार में किराए के कमरे में निवास करते थे।
शुक्रवार को उनका शव उनके कमरे में पाया गया। सूचना पर मय फोर्स के साथ ढकवा चौकी प्रभारी शिवम त्रिपाठी पहुंचे और शव को सीएससी अमरगढ़ भिजवाया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तत्पश्चात पुलिस द्वारा परिवार और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लखनऊ से पत्नी सीमा अपने एक बेटे व बेटी के साथ शाम करीब 7 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ पहुंची। पति से लिपटकर विवाहिता ने ब्लॉक कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि उनके पति को झूठे आरोप में निलंबित किया गया है। मृतक दो बेटे आदर्श आदित्य व एक बेटी अदिति है। बड़ा बेटा आदित्य नोएडा से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। पिता की मौत की जानकारी पर वह भी नोएडा से रवाना हो गया है। पत्नी की मांग पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया है।
