प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत आबादी के बैनामे की जमीन में जबरन बनाई जा रही रस्ता

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत आबादी के बैनामे की जमीन में जबरन बनाई जा रही रस्ता*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बनबीरपुर राजस्व गांव कौशल पट्टी की रहने वाली डिंपल पाण्डेय पत्नी समर बहादुर पाण्डेय का कहना है। मेरी आबादी की जमीन गाटा संख्या 10 है।

जो पूर्व में मेरे परिवार द्वारा बैनामे में ली गई थी। मेरे पड़ोस के कुछ लोगों द्वारा मेरे परिवार के एक लोग को मिलाकर और कुछ लोगों के फर्जी सिग्नेचर से सहमति पत्र बनाकर प्रधान को मिलाकर मेरे परिवार की गैर मौजूदगी में पांच माह पूर्व मेरे घर के सामने से रास्ता बना दिया। इसकी जानकारी जब बाहर रह रहे मेरे परिवार को हुई कुछ दिन बाद जब वापस आए तो खड़ंजा बिछाए जाने का विरोध किया और अपना विरोध उपजिलाधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की । लेकिन मेरी समस्या को कोई सुनने वाला नहीं है। वहीं विपक्षी पैसे के बल पर लेखपाल को मिलाकर मेरे परिवार के खिलाफ थाना आसपुर देवसुरा में प्रार्थना पत्र देकर हम लोगों के ऊपर मुकदमा भी दर्ज कराया है। और विपक्षी द्वारा आए दिन मेरे परिवार को गाली गलौज वह मारने पीटने की धमकी दी जाती है। जबकि मैं बगल से रास्ता देने के लिए तैयार हूं। फिर भी विपक्षी पैसे के बल पर प्रधान और लेखपाल को मिलाकर जबरन मेरे घर के सामने से ही रास्ता बनवाना चाहता है।जब प्रधान गायत्री देवी से बात की गई तो वह किसी कार्य हेतु बाहर थी उनके प्रतिनिधि पति रविंद्र कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रास्ता आपसी सहमति से बना था जिसमें पीड़ित सात भाई हैं एक भाई ने साइन भी किया था सहमति के लिए छह भाई उस समय नहीं थे। वह लोग अगर विरोध कर रहे हैं तो कोई दूसरा विकल्प देखा जाएगा फिर हाल जबरदस्ती की कोई बात नहीं है। इस संबंध में जब नायब पट्टी कृपा शंकर यादव से बात की गई उन्होंने बताया मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है । जांच कर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *