*प्रतापगढ़/ थाना जेठवारा अंतर्गत पूर्व प्रधान की हत्या जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में तनाव*

*प्रतापगढ़/ थाना जेठवारा अंतर्गत पूर्व प्रधान की हत्या जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में तनाव*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जेठवारा के बालापुर गांव में पूर्व प्रधान छेदी लाल पटेल की जमीनी विवाद के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।छेदी पटेल एक सामाजिक व्यक्ति थे और उनकी हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पड़ोसियों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के संबंध में पश्चिमी अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने मीडिया को जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *