सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन* (09/09/2025 से 12/09/2025 )

*सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन* (09/09/2025 से 12/09/2025 )

बदलापुर (जौनपुर), 9 सितम्बर रेड लाइफ प्रकाशन के सौजन्य से

सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदलापुर में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि के रूप में *अध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह , प्रबंधक श्री श्याम सिंह और प्राचार्य प्रो.डॉ सुनील प्रताप सिंह* द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शिक्षाविदों और प्रबुद्धजनों ने पुस्तकों के विविध स्टॉल को देखा जिनमें साहित्य, विज्ञान, इतिहास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, बच्चों की कहानियों तथा धार्मिक ग्रंथों से संबंधित पुस्तकें विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

मेले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, शिक्षक, शोधार्थी और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पाठकों ने पसंदीदा पुस्तकों पर विशेष छूट का लाभ उठाया।

महाविद्यालय के *अध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह* ने कहा कि “पुस्तकें हमारे व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पूँजी हैं। छात्र /छात्राओं के भविष्य के लिए उपयोगी हैं हमें उम्मीद है कि इस आयोजन से विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत और भी प्रबल होगी और वे पुस्तकों से जीवन की नई दिशा पाएँगे और उन्होंने पुस्तक मेले में आए सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।

 

महाविद्यालय के *प्रबंधक श्री श्याम सिंह* ने कहा कि “राष्ट्रीय पुस्तक मेला केवल ज्ञान-वर्धन का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और साहित्यिक परंपरा को संजोने का भी माध्यम है। छात्र-छात्राओं को किताबों के प्रति आकर्षित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। हमें खुशी है कि स्थानीय समाज से लेकर विद्वानों तक सबने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।”

 

महाविद्यालय के *प्राचार्य प्रो. डॉ सुनील प्रताप सिंह* ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में पठन-पाठन की आदत विकसित करते हैं और ज्ञान व संस्कारों का विस्तार करते हैं जिसने विद्यार्थियों में नया उत्साह भर दिया।

महाविद्यालय के *पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ कुलदीप शुक्ला* ने कहा कि “राष्ट्रीय पुस्तक मेला छात्रों को पुस्तकों से जोड़ने का सुनहरा अवसर है। आज जब डिजिटल साधन तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे आयोजनों से छात्रों में पुस्तक पढ़ने की ललक बनी रहती है। मेला न केवल ज्ञान का भंडार प्रस्तुत करता है, बल्कि छात्रों को नई विषयवस्तु और लेखकों से परिचित कराता है।” इस अवसर पर डॉ अखंड प्रताप सिंह , डॉ धीरेन्द्र कुमार पटेल ,डॉ ओम प्रकाश दुबे, डॉ बृजेश मिश्रा,डॉ इंद्रजीत सिंह, डॉ रोहित सिंह, डॉ कर्मचंद यादव, डॉ अभिषेक गौरव, डॉ सुनील मिश्र, डॉ तिलक सिंह यादव, डॉ तमन्ना नाज, डॉ सौरभ सिंह परिहार, डॉ जोरावर सिंह, डॉ अशेष उपाध्याय, डॉ हरिश्चंद्र सिंह, डॉ गौरवेंद्र विक्रम सिंह, डॉ अतुल तिवारी, डॉ शशि कला सिंह डॉ शशिबाला सिंह, डॉ कुलदीप श्रीवास्तव , दे महेंद्र सिंह डॉ , नीतू सिंह , डॉ उमेश सिंह एवं समस्त महाविद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

 

आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय पुस्तक मेला 4 दिनों तक चलेगा और प्रतिदिन सुबह 08बजे से शाम 08बजे तक पुस्तकप्रेमियों के लिए खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *