*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा आवारा पशुओं ने मचाई भारी तबाही रात भर जाग कर किसानों को करनी पड़ रही है खेत की रखवाली*
*एन एच 731 फोर लेन बाईपास पर आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे। आवारा पशु नगर पंचायत ढकवा की गौशाला बनी शोपीस*

प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से नगर वासी बहुत परेशान है। आवारा पशुओं की समस्या की जमीनी हकीकत जानने के लिए पत्रकारों की टीम नगर पंचायत ढकवा के कई वार्डो का सर्वेक्षण किया और किसानों से बातचीत की इस संबंध में किसानों का कहना है। पूरी रात जाग जाग कर अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं। इस क्षेत्र से दलहन की फसल एकदम समाप्त हो गई है। वहीं अन्नदाता किसान यहां के परेशान है।वही अधिकारी मस्त हैं। और किसान त्रस्त है ।इस संबंध में कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी व अधिशासी अधिकारी से लेकर उच्च अधिकारियों तक अवगत कराया गया लेकिन आवारा पशुओं की समस्या से यहां के किसानों को अभी तक निजात नहीं मिली है। वहीं फोर लेन एन एच 731 पर आए दिन दुर्घटनाएं का कारण बन रहे आवारा पशु इनकी वजह से कितने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। क्षेत्रवासियों ने बताया नगर पंचायत ढकवा में एक गौशाला का निर्माण हुआ है। जो एक शो पीस बना हुआ है। पता नहीं कब उसमें आवारा पशुओं को भेजा जाएगा। और नगर पंचायत ढकवा के किसानों को आवारा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी। जब ठेकेदार से बात की गई उन्होंने बताया गौशाला कई महीने पहले बनकर तैयार हो गई है।जिसकी सूचना नगर पंचायत को दे दी गई है। इस संबंध में जब अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति से बात की गई तो उन्होंने बताया जल्द से जल्द गौशाला को नगर पंचायत ढकवा को हैंडोवर कराकर आवारा पशुओं को प्रॉपर तरीके से शिफ्ट किया जाएगा