लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

  • लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया।

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस और एसटीएफ को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद इंदिरा कैनाल रोड पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख संजय उर्फ संजीव ने पुलिस टीम पर कार्बाइन से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

बताया गया कि संजय उर्फ संजीव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था।

 

गौरतलब है कि 27 मई को संजय उर्फ संजीव ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की उनके कार्यालय के बाहर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। आरोपी ने उन पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पुलिस और एसटीएफ लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

 

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों की जांच नियमानुसार कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!