*सुल्तानपुर/करौंदीकलाः ढोल बजाने को लेकर दो ताज़ियादार पक्षों में मारपीट, एक गिरफ्तार*
सुल्तानपुर। थाना करौंदीकला क्षेत्र के ग्राम ख़ालिदपुर, गोपालपुर में दो ताज़ियादार पक्षों के बीच ढोल बजाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में पांच बच्चे और एक बुजुर्ग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौंदीकला में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही करौंदीकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर दोनों पक्षों को शांत
कराया। मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि ग्राम ख़ालिदपुर, गोपालपुर में दो ताज़ियादार पक्षों के बीच ढोल बजाने को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया।
मामले में गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
