*प्रतापगढ़ पट्टी में चल रहा प्राइवेट अस्पताल हुआ सीज प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील क्षेत्र में स्थित सांई मंथन हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने सीज कर दिया है। यह कार्रवाई एक नवजात शिशु की मौत के मामले में की गई है।घटना शनिवार की है, जब सिविल लाइन मोहल्ला निवासी विमल सोनी की पत्नी पिंकी सोनी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारी ताला लगाकर फरार हो गए। सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. आजाद अहमद और डॉ. आर.पी. सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मामले में कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रतापगढ़ में ऐसे ही अनगिनत अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से चल रहा है। चाहे कोई मरे चाहे कुछ भी हो जाय इन लोगों को सिर्फ पैसे से मतलब है। कार्यवाही सिर्फ दिखावा है। यही अस्पताल कुछ दिन बाद देखा जाएगा तो चलती मिलेगी।
