*अकीदत-ओ-अहतराम के साथ निकला मातमी ताज़िया*
*सिंगरामऊ में क्षेत्राधिकारी, एस.डी.एम. बदलापुर के नेतृत्व में पुलिस रही मुस्तैद*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ (जौनपुर)। मुहर्रम के अवसर पर थाना क्षेत्र के मेढ़ा, बहरीपुर, मल्लूपुर, लबिदाही व सिंगरामऊ समेत विभिन्न गांवों में मातमी ताज़िया जुलूस अकीदत और ग़मगीन माहौल में निकाला गया। या हुसैन की सदाओं के बीच अज़ादारों ने कर्बला के शहीदों को ख़िराज-ए-अकीदत पेश करते हुए मातम किया।
जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। क्षेत्राधिकारी बदलापुर एवं एसडीएम बदलापुर ने भी पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। पूर्व में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई थी तथा जुलूस मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए बिजली के झूलते तारों और पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई कराई गई थी।
पुलिस की सतर्कता और प्रशासन की बेहतर तैयारियों से पूरे क्षेत्र में ताज़िया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और बेहतर इंतज़ामों की सराहना की।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सब इंस्पेक्टर अब्दुल वहाब, एचसी विशेष द्विवेदी, रामविलास यादव, धर्मेश विक्रम यादव, उप निरीक्षक चमन सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल संदीप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
