*थाना बरसठी पुलिस द्वारा कटवार हाल्ट के पास चेन पुलिंग कर खड़ी ट्रेन पर पथराव करने वाले वांछित 10 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* 

*थाना बरसठी पुलिस द्वारा कटवार हाल्ट के पास चेन पुलिंग कर खड़ी ट्रेन पर पथराव करने वाले वांछित 10 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

*संवाद- माता चरण पांडे*

जौनपुर से होकर रायबरेली इन्टरसीटी एक्सप्रेस, जो जौनपुर से रायबरेली जा रही थी कि कटवार हाल्ट के पहले चेन पुलिंग कर खड़ी ट्रेन मे गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा माह मई मे राजाबाजार बनकट मे बारात मे हुए विवाद की रंजीश को लेकर विवाद करने वाले लड़के जिनको पहचान ट्रेन मे कर लेने पर टेलीफोन से सूचना देकर अभियुक्त रोहित यादव व सौरभ यादव द्वारा अपने मित्रो को बुलाकर मार पीट करने के लिये ट्रेन मे चढ़कर उन लोगो को खोजने व ट्रेन को अनावश्यक रोकने पर यात्रियों द्वारा विरोध किया जाने लगा था जिस पर उपद्रियों द्वारा जान से मारने की नियत से उक्त ट्रेन पर पथराव किया गया, जिसके कारण यात्रियों मे अफरा तफरी का माहौल व यात्रियों के जान माल के संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी तथा ट्रेन के शीशे आदि क्षतिग्रस्त हुए थे । जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा था मामले को गंभीरता से लेते हुए

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी श्री राजेश यादव व निरीक्षक अपराध श्री प्रमोद यादव के नेतृत्व मे विभिन्न सुसंगत धाराओं

1. मु0अ0सं0 126/2025 धारा- 191(2),125,115(2),109(1),352,351(3) बी0एन0एस0 व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना बरसठी जनपद जौनपुर में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस टीमें गठित कर विभिन्न जगहों से निम्न अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। बरसठी पुलिस ने आज जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है

1.रोहित यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव निवासी आदमपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

2.शशिकान्त यादव पुत्र सुनीलदत्त यादव निवासी डिहवा थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

3.अखिलेश यादव पुत्र खरपत्तू यादव निवासी ग्राम डिहवा थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

4.आशु यादव पुत्र पन्नालाल यादव निवासी नई दिल्ली बडान कटवार थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

5.सागर बिन्द पुत्र तेजबहादुर बिन्द निवासी ग्राम कटवार थाना बरसठी जनपद जौनपुर

6.शुभम मौर्या पुत्र सन्तलाल मौर्या निवासी ग्राम कटवार थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

7.कृष्णा यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी ग्राम धरिकापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

 

8.संकेत पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल निवासी ग्राम गोपालपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

9.प्रिन्स बिन्द पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम धरिकापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

10.पवन यादव पुत्र विजयनाथ यादव निवासी ग्राम कटवार थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *