*पहले युवक को समझा चोर, हुई खूब पिटाई, फिर अगली सुबह बनाया दामाद, बजी शहनाई*
प्रेम शर्मा
जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स को रात के अंधेरे में लोगों ने चोर समझकर पीट दिया। लेकिन युवक ने कुछ ऐसा बताया कि परिवार ने उसे अपना दामाद बना लिया।इस अनोखी शादी की चर्चा हर कहीं हो रही है। वहीं, पुलिस इस घटना से अनजान है।
ये मामला सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर खुर्द गांव का है। सोमवार की रात खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव का रहने वाला विकास पासवान अपनी गर्लफ्रेंड रूबी से मिलने के लिए आधी रात निकल पड़ा। छिपते-छिपाते वह उसके घर में घुस गया। लेकिन परिजनों ने उसे ऐसा करते देख लिया और चोर समझकर शोर बचाया। जिसके बाद लोगों ने विकास को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पूछताछ के दौरान विकास ने बताया कि वह चोर नहीं है। बस वह अपनी प्रेमिका रूबी से मिलने के लिए आया था।
रूबी ने भी विकास की बात को कंफर्म की कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं। युवती की बात सुनकर परिजन हैरान रह गए। जिसके बाद दोनों परिजनों ने रातभर इसे लेकर बात-विचार किया। फिर अगली ही सुबह दोनों की शादी करा दी। यह अनोखी शादी गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है| इसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि परिजनों ने इज्जत बचाने के लिए ऐसा किया तो कुछ अन्य लोगों का मानना है कि लड़का-लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे इसलिए परिजन दोनों की शादी कराकर सही किया।