*एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण महा अभियान शुरू*

*एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण महा अभियान शुरू*

*सिगरामऊ क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतो, थानो, शिक्षण संस्थाओं में किया गया वृक्षारोपण*
*********************
*संवाद -शिवपूजन मिश्रा*


विकासखंड बदलापुर अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों, थानों, शिक्षण संस्थाओं में सरकार की मनसा के अनुरूप *एक पेड़ मां के नाम* वृहद वृक्षारोपण के तहत सुनियोजित कार्यक्रम के साथ सिगरामऊ, डड़ारी, मेढा, रतासी, जमऊपट्टी, पूरा रजवाड़ सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया गया, महमूदपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान संजय सिंह, डड़ारी में दिनेश मिश्रा, लाल देव यादव,पंकज सिंह, रतासी में फारूक, महदा में रवि, पूरा रजवाड़ में अशोक सिंह ने ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण किया ।वहीं थाना प्रभारी सिगरामऊ गजानन चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण कर अपनी नित्य क्रिया में पहला अध्याय जोड़ा गया। थाना प्रभारी गजानन चौबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक हो गया है। वही ग्राम प्रधान संजय सिंह ने कहा कि एक वृक्ष अपनी मां के नाम लगाकर परिवार के सदस्यों की तरह उसका पालन पोषण कर अपना नाम अमर कर दे। वही प्रधान दिनेश मिश्रा ने कहा कि पेड़ों से हमें शुद्ध हवा हरियाली तथा जलस्तर को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। वृक्षारोपण के इस उत्सव में सिगरामऊ के राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में एनसीसी अधिकारी सी. टी. ओ. प्रखर सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर आशीष कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंहके द्वारा वृक्षारोपण करते हुए वृक्षारोपण के महत्व को बताया गया। ग्राम पंचायत महमूदपुर में विशंभर नाथ पांडे, मिठाई लाल पाल ,बृजनाथ यादव ,दान बहादुर सिंह, सोहन लाल यादव, पूर्णिमा शर्मा, गायत्री विश्वकर्मा, प्रेम निषाद तथा जमऊपट्टी में विद्याकांत शुक्ला सिगरामऊ पुलिस स्टेशन में सब इंस्पेक्टर धुरंधर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद ,कांस्टेबल अरविंद मिश्रा, अभिषेक सिंह, रोहित ,जितेंद्र, सहित आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रह रहकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *