शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।
शिव पूजन मिश्र

आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ पर एक भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम में पूर्व ए आर पी राजभारत मिश्र द्वारा ब्लॉक के ऐसे बच्चों को घड़ी दिया गया,
जो राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा और नवोदय विद्यालय में चयनित हुए हैं।
कुल 21 बच्चों को घड़ी दिया गया,ये बच्चे जिस विद्यालय के थे
उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/शिक्षक संकुल को प्रमाणपत्र दिया गया।साथ ही साथ अपने विद्यालय के 6 बच्चों को जो सबसे अच्छे रहे उनको भी उपहार दिया गया।
डाक्टर यामिनी सिंह द्वारा 1100 रुपए का पुरस्कार एवं सुशील उपाध्याय द्वारा 200 रुपए का नकद पुरस्कार बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कृष्ण देव दूबे रहे,विशिष्ट अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडे रहे।
इस गोष्ठी में पूरे विकास क्षेत्र के सभी शिक्षक संकुल ने प्रतिभाग किया।
उप शिक्षा निदेशक डाक्टर वी के शर्मा अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में नहीं आ सके।संगोष्ठी में अपने विचार पूर्व प्राचार्य बद्री शास्त्री,पूर्व प्रमुख ओंकार नाथ मिश्र,पूर्व कैप्टन राम गुन मिश्र,नरेंद्र कुमार मिश्र,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुशील
उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी आदि ने व्यक्त किया।सभी अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक अनवर अब्बास खान ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक पारसनाथ मौर्य ने किया।इस अवसर पर प्रधान धर्मराज सरोज, एस एम सी अध्यक्ष हसन अली,पूर्व बी डी सी राजेश सिंह,दिवाकर दूबे,राजीव पांडे,अनुराग मिश्र,प्रकाश शुक्ल,अरविंद कुमार यादव,राकेश कुमार सिंह, इंताज अहमद,ओम प्रकाश मिश्र,कंचन लता मिश्र, सूबी पाल,श्यामा मौर्य,चंदा अंसारी के साथ – साथ सभी नव चयनित एवं पूर्व ए आर पी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व ए आर पी राजभारत मिश्र ने किया।