*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध व पशु क्रूरता के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा आमापुर तिराहे के पास से किया गया गिरफ्तार*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त पर जनपद प्रतापगढ़ में हत्या के प्रयास, गोवध एवं पशु क्रूरता अधिनियम जैसे गंभीर अपराध पंजीकृत हैं। थाना प्रभारी आसपुर देवसरा विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवधराज यादव, उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी तथा कांस्टेबल अजीत चौहान, वीरेन्द्र यादव एवं अरविन्द यादव की टीम द्वारा वांछित व वारंटी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत आमापुर तिराहा नहर के पास से गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त भुवर पुत्र संतराम, निवासी ग्राम डेईडीह धौरहरा, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 48 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी आसपुर देवसरा विजेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियुक्त भुवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिनके विरुद्ध विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
