वर्षा से पूर्व ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू

*वर्षा से पूर्व ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू*

 

*खंड विकास अधिकारी बदलापुर के निर्देश पर सफाई कर्मियों की टीमें सक्रिय*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ/जौनपुर। विकासखंड बदलापुर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वर्षा ऋतु से पहले व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी के निर्देश पर एडीओ पंचायत रणजीत सिंह के नेतृत्व में न्याय पंचायतवार सफाई कर्मियों की टीमें गठित कर विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है।

अभियान के तहत नालियों की सफाई, कूड़ा-करकट का निस्तारण तथा प्लास्टिक एवं डिस्पोजल सामग्री को हटाने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वर्षा के दौरान नालियों के जाम होने से जलभराव और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसे देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।

 

खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रथम चरण में नौ न्याय पंचायतों का चयन किया गया है। इनमें बदलापुर खुर्द, कॉलिंजरा, सिंघावल, घनश्यामपुर, चंदापुर, राउतपुर, मीरशादपुर, मुरादपुर कोटिला तथा मेढ़ा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रतिदिन विभिन्न न्याय पंचायतों का चयन कर सफाई अभियान संचालित किया जाएगा।

 

अभियान में टोलीनायक चक्रधारी यादव, लालजी, राधेश्याम गौतम, विजय बहादुर यादव, श्यामधारी यादव, राम बहादुर यादव, संदीप तिवारी, महंत लाल यादव, जितेंद्र यादव, यमुना, अशोक, दुर्गेश शर्मा सहित अनेक सफाई कर्मी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य गांवों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना तथा वर्षा जनित समस्याओं से पहले ही प्रभावी ढंग से निपटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!