*वछाड़ी मोड़ के पास टाटा मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत*

*वछाड़ी मोड़ के पास टाटा मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत*

********************************

शिवपूजन मिश्रा

*संवाददाता- तीखी आवाज 24.in बदलापुर*

सिंगरामऊ

 

सिगरामऊ थाना क्षेत्र के बछाड़ी मोड पर तेज गति से आ रही टाटा मैजिक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार 60 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछली गांव निवासी बाबू नंदन पुत्र पांचू राम, उम्र लगभग60 वर्ष, अपने घर से किसी कार्य बश पल्सर मोटर साइकिल से कुशहा बाजार जा रहे थे। जैसे ही बछाड़ी मोड पर पहुंचे थे तभी सामने से तेज गति से आ रही टाटा मैजिक से आमने-सामने टक्कर हो गई। और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल कर देखने लगे। तथा हादसे की सूचना सिगरा मऊ थाने को दिए वहीसूचना पर पहुंची सिंगरामऊ पुलिस ने एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल वृद्ध युवक को सी एच सी बदलापुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। मौके से टाटा मैजिक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया, और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *