सड़क दुर्घटना में सर्राफा व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

*सड़क दुर्घटना में सर्राफा व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम*

********************

*संवाद:माता चरण पांडे*

बरसठी/ जौनपुर। थाना बरसठी क्षेत्र के निगोह बाजार निवासी सर्राफा व्यवसायी प्रेमशंकर वर्मा की शनिवार भोर सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमशंकर वर्मा निगोह बाजार में सर्राफा की दुकान संचालित करते थे। व्यवसायिक कार्य के सिलसिले में वह शनिवार तड़के बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। प्रतापपुर-फूलपुर मार्ग पर बर्जीबरा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि प्रेमशंकर वर्मा का प्रयागराज के छोटा बघाड़ा मोहल्ले में एक कमरा था, जहां वह अपने व्यवसायिक कार्यों के लिए सप्ताह में एक-दो बार आते-जाते रहते थे। शनिवार को भी वह भोर करीब तीन बजे घर से प्रयागराज के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए।

 

मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र अनूप वर्मा एवं तरुण वर्मा तथा दो पुत्रियां हैं। पिता की असमय मृत्यु से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी घटना को लेकर शोक की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *