*दुष्कर्म पीड़िता ने शादी रचा रहे रेप के आरोपी दूल्हे की, खोली पोल, बिन फेरे के लौटी बारात*

*दुष्कर्म पीड़िता ने शादी रचा रहे रेप के आरोपी दूल्हे की, खोली पोल, बिन फेरे के लौटी बारात*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आने से पहले ही दुष्कर्म पीड़िता ने मौके पर पहुंचकर एक दुल्हन का जीवन बर्बाद होने से बचा लिया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

जबरन उसका गर्भपात भी कराया था।

 

पुलिस के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का विवाह लंभुआ थाना निवासी एक युवक से हो रहा था। कन्या पक्ष सुबह से ही शादी की तैयारियों में व्यस्त था। शाम लगभग सात बजे बरात आने से पहले अपने पिता के साथ एक युवती पता पूछते हुए गांव आती है। वह कन्या पक्ष के एक पड़ोसी के घर जाकर बैठ जाती है। वहीं वह कन्या के पिता को बुलवाकर आरोपी युवक के बारे सारी बातें बताती हैं। पूरा मामला समझने के बाद भी कन्या के पिता ने इसे गोपनीय रखा। रात को बारात घर पहुंची तो बरातियों को नाश्ता भोजन कराने के बाद उन्हें सम्मान पूर्वक विदा कर दिया गया। इसके बाद दूल्हे के पिता रामसुख यादव, चाचा राम सजीवन और फूफा गोविंद प्रसाद को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आयी। खुटहन थानाध्यक्ष मुन्नाराम ने बताया कि वर पक्ष के लोग कन्या पक्ष के द्वारा दिए गए उपहार स्वरूप साढ़े छह लाख रुपए वापस कर सुलह समझौता कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!