बरनवाल सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम व फिल्मी गीतों पर थिरके युवा
अशोक कुमार वर्मा लम्भुआ, सुलतानपुर
लंभुआ नगर पंचायत के विवेक नगर में स्थित चंदन मैरिज लॉन में बरनवाल सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रभू श्रीराम व महाराजा अहिबरन के चित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आयोजन में बरनवाल समाज के स्वजातीय बन्धुओं ने सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर आयोजन में प्रतिभाग किया।बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वही नवयुवको ने फिल्मी गानों पर डांस प्रस्तुत किया। गणेश वंदना से शुरू हुई होली मिलन समारोह में स्वजातीय बन्धुओं को सम्मानित किया गया। बरनवाल समाज के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। मंच को सम्बोधित करते हुए
भाजपा नेत्री रेखा बरनवाल ने कहा कि महिलाओं को मंच तक आना चाहिए महिला शक्ति बहुत बड़ी शक्ति है। वह परिवार को संभालते हुए बच्चों को अच्छा संस्कार दे सकती है। तो निश्चित रूप से वह मंच पर बेहतर कर सकती है।उन्होंने कार्यक्रम को व्यापक बनाने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए, आने वाले समय में होने वाले इस तरह के कार्यक्रम में इनाम की घोषणा अपनी तरफ से की।। बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष अनूप बरनवाल ने बताया कि स्वजातीय बन्धुओं का आयोजन होली मिलन समारोह के रूप में हर वर्ष किया जाता है।
इसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है। कार्यक्रम में अनमोल बरनवाल विशेष बरनवाल दीक्षा बरनवाल आदित्य बरनवाल अर्पिता बरनवाल आराध्या बरनवाल श्रद्धा बरनवाल आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जबकि संस्कृति बरनवाल वैश्वी बरनवाल आकर्ष बरनवाल किंग बरनवाल सुहानी, करुणानिधि,तान्या ने फिल्मी धुन पर डांस प्रस्तुत किया। इस मौके पर सभी स्वजनों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था।
मंच का संचालन विवेक, विनय व राजेन्द्र बरनवाल ने किया। इस मौके पर संरक्षक जवाहरलाल राम प्रकाश राम शिरोमणि घनश्याम, महामंत्री आशीष मीडिया प्रभारी शिवम आदि मौजूद रहे।
