चांदा कोतवाली में थाना दिवस: भूमि विवाद समेत विभिन्न मामलों की सुनवाई, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

चांदा कोतवाली में थाना दिवस: भूमि विवाद समेत विभिन्न मामलों की सुनवाई, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

दधीच विश्वकर्मा

चांदा, सुल्तानपुर। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से शनिवार को चांदा कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, पैमाइश, अवैध कब्जा, आपसी विवाद तथा अन्य राजस्व एवं पुलिस से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। थाना दिवस की अध्यक्षता अपराध निरीक्षक तनवीर खान ने की। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उनके निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। अपराध निरीक्षक तनवीर खान ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। थाना दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों में से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं कानून सम्मत समाधान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!