*प्रतीक्षारत भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची जारी, डॉ अजय सिंह होंगे मछली शहर जिला अध्यक्ष* 

*प्रतीक्षारत भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची जारी, डॉ अजय सिंह होंगे मछली शहर जिला अध्यक्ष*

अरुण कुमार जायसवाल

बहु प्रतीक्षारत भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची भाजपा संगठन ने जारी कर दी। भाजपा संगठन ने मछली शहर के लिए पहले से महामंत्री पद का निर्वहन कर रहे डॉ अजय सिंह पर भरोसा जताया है सीहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर घोषणा होते ही डॉ अजय को बधाई देने वालों का ताँता लग गया।डॉ अजय मूल रूप से जलालपुर के कुकुड़ीपुर गांव के निवासी हैं। वह शहर स्थित टी डी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग से बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर रिटायर हुए हैं। संगठन के पुराने कार्यकर्ता होने के कारण उन्हें 5 साल की छूट भी मिली है

आज सीहीपुर स्थित कार्यालय पर उनके नाम की घोषणा होते ही बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। सभी ने उन्हें माला पहना कर स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य स्वागत किया। डॉ अजय ने कहा कि संगठन द्वारा उनके प्रति जो भरोसा जताया उस पर हम अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को आगे ले जाने में पूरी तरह खरा ऊरूंगा ।इस मौके पर मुख्य अतिथि राबट्सगंज के विधायक भुपेश चौबे, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, एम एल सी बृजेश सिंह प्रिंशु सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *