*प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष बने आशीष श्रीवास्तव*

*प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष बने आशीष श्रीवास्तव*

 

 *भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, केसरवानी और अर्चना मिश्रा रहे मौजूद*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष की घोषणा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा और चुनाव पर्यवेक्षक प्रयाग नगर निगम के महापौर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ वंदे मातरम से हुआ। सह-चुनाव अधिकारी राजेश सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। महापौर गणेश केसरवानी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उन्मुख पार्टी है। यहां सभी निर्णय आम सहमति से लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई छोटा-बड़ा नहीं है। दरी बिछाने वाला कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने जोरदार नारों के बीच आशीष श्रीवास्तव को नए जिलाध्यक्ष के रूप में घोषित किया। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी, केके सिंह, पूर्व विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य और अवधेश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *