*चाट विक्रेता की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार*

*चाट विक्रेता की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार*

प्रेम शर्मा

जनपद जौनपुर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में वारंटी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थाना खेतासराय पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार आरोपियों में 56 वर्षीय रामकिशुन गौतम और उनके 19 वर्षीय पुत्र विमलेश गौतम शामिल हैं |दोनों जर्रो गांव के निवासी हैं| थाना सराय ख्वाजा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 050/2025 धारा 501 बीएनएस से जुड़ा है| पुलिस ने मामले में इस्तेमाल किया गया हथियार , एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है |दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया| थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *