*विधायक रमेश सिंह ने पीड़ित किसानों को सहायता राशि का चेक सौंपा*
***********************************
प्रेम शर्मा
संवाददाता-तीखी आवाज़ 24.in शाहगंज, जौनपुर मंगलवार 16 जुलाई 2024
जौनपुर शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने गर्मी के महीने में बिजली के शार्ट- सर्किट एवं अन्य कारणों से हुई आग लगी की घटना में गेहूं की फसल का नुकसान उठाने वाले 41 पीडित किसानों को मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना के तहत सहायता राशि का चेक सौंपा|
आपको बता दें कि लाभार्थी किसानों में तहसील क्षेत्र के एकडला, सेखाहीं, बासूपुर, इटौरी, मीरापुर,भदैला, चक पट्टी, पोटरिया, गौसपुर एवं डकहां गांवों की सब 41 किसान सम्मिलित रहे| इस दौरान पीड़ित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने कहा प्रदेश और केंद्र में सत्तारुढ़ भाजपा की पहली ऐसी सरकार है जिसने किसानों के हित में व्यापक कदम उठाए और उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हितैषी है |और समस्याओं को बखूबी समझती है| इस कार्यक्रम का आयोजन शाहगंज नगर स्थित मंडी समिति सभागार में हुआ| कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता बेचन सिंह ने किया इस दौरान प्रदीप वर्मा, अभय राज, खुशीराम मिश्र, अमर बहादुर, अनिल कुमार वर्मा, अंसार अहमद, अरुण प्रकाश तिवारी सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे|
