*प्रतापगढ़ जिलाधिकारी संजीव रंजन ने तहसील लालगंज और ब्लॉक रामपुर व संग्रामगढ़ किया औचक निरीक्षण*
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने शनिवार को लालगंज तहसील और ब्लॉक कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
*तहसील में अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई*
तहसील परिसर में साफ-सफाई की स्थिति खस्ता पाई गई, वहीं जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े मामलों में लंबी देरी के कारण डीएम ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने एसडीएम नैन्सी सिंह और प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
*निलंबन कार्रवाई की चेतावनी दी*
साथ ही, राजस्व निरीक्षकों को फरियादियों की शिकायतों पर समयबद्ध आख्या देने का आदेश दिया। चकमार्ग और तालाब की अराजी पर अतिक्रमण के मामलों में भी ढिलाई को लेकर डीएम ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी और कहा कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
*लालगंज ब्लॉक में योजनाओं की समीक्षा*
डीएम ने इसके बाद लालगंज ब्लॉक का निरीक्षण किया, जहां मनरेगा योजनाओं में फोटोग्राफ और आंकड़ों में असमानता पाई गई। एपीओ रमेश को इस पर कड़ी फटकार लगाई। ब्लॉक परिसर में कूड़े के ढेर मिलने पर एडीओ पंचायत विमलेश मिश्र को तलब किया और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए सख्त हिदायत दी। इसके अलावा, जल निगम की खराब पड़ी टंकी पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने संबंधित अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा।
*रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक का निरीक्षण*
डीएम ने रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक का भी निरीक्षण किया, जहां उपस्थिति पंजिका और अभिलेखों की समीक्षा की। योजनाओं की समयबद्ध कार्यवाही में देरी और परिसर की सफाई पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
*वकीलों ने डीएम को दिया ज्ञापन*
लालगंज तहसील में निरीक्षण के दौरान वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी संजीव रंजन को विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह और महामंत्री सूर्यकांत निराला ने तहसील परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने, राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण और अन्य समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की मांग की।

*जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी की समस्या*
रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में हो रही देरी की समस्या उठाई, जबकि पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने लालगंज बाजार में अतिक्रमण और निराश्रित मवेशियों की समस्या का समाधान करने की बात रखी। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए वकीलों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।