सुल्तानपुर जिले के चादा ब्लॉक के अंतर्गत शाहपुर के जंगल में गंगा नदी के तट पर स्थित गौरी शंकर धाम भगवान
भोलेनाथ का एक दिव्य मंदिर है जहां पर भोलेनाथ स्वयं शिव लिंग के रूप में अवतरित हुए थे ऐसा लोगों की मान्यता है
श्रावण मास के अंतिम सोमवार और रक्षाबंधन के अवसर पर सुबह से ही भारी संख्या में दर्शनार्थियों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया और रक्षाबंधन के त्यौहार को धूमधाम से मनाया शैलेश तिवारी और
उनके सहयोगियों की तरफ से मंदिर प्रांगण में प्रसाद की व्यवस्था की गई थी थानाध्यक्ष चादा रविंद्र सिंह की तरफ से पुलिस प्रशासन की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी
भोलेनाथ के जयकारों के साथ सभी श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का दर्शन किया
