*मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो गैंगस्टरों को मारी गोली*
***********************************
प्रेम शर्मा
रिपोर्टर- तीखी आवाज़ 24. com शाहगंज

शाहगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार| मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी |गिरफ्तार बदमाश गैंगस्टर, हत्या के प्रयास समेत तमाम मामलों में वांछित थे| घायल बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस एवं बाइक भी बरामद की गई घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया|
आपको बता दें कि मंगलवार रात साढे़ बारह बजे शाहगंज एवं सरपतहा थाने की संयुक्त पुलिस टीम कोतवाली क्षेत्र के योगी नाथ तिराहे पर चेकिंग कर रही थी |तभी मोटरसाइकिल से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो बदमाश पुलिस टीम के ऊपर फायर कर दिए |पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी| उसराभादी के पास घायल होकर बदमाश गिर पड़े |सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राजन कुमार पुत्र रामलाल एवं मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी गरोठन थाना खेतासराय हैं उनके पास से दो देसी तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई |दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल भेज कर पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई मे जुट गयी| जौनपुर जिले के तमाम थानों में इन दोनों के खिलाफ हत्या एवं गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं| गिरफ्तार करने वाली टीम में शाहगंज थाना प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक मंसाराम गुप्ता एवं सरपतहा थाने के उप निरीक्षक विवेकानंद सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे|
