ए आर पी की उपस्थित में शिक्षक संकुल की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ
खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर अरविंद कुमार पांडे के कुशल मार्ग दर्शन में आज विकास क्षेत्र स्थित केवटली कला न्यायपंचायत के प्राथमिक विद्यालय आहोपुर में शिक्षक संकुल,शिक्षामित्र,अनुदेशक एवं शिक्षकों की बैठक ए आर पी राजभारत मिश्र की उपस्थित में एजेंडा बिंदु के अनुसार आयोजित हुआ।
इस बैठक में नोडल शिक्षक संकुल रामजनम यादव ने सभी शिक्षकों से नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों से घर -घर जाकर संपर्क करने पर बल दिया।शिक्षक संकुल राजेश कुमार मिश्र ने पी एम ई विद्या के विषय में सभी को बताया।
इसी प्रकार ए आर पी राजभारत मिश्र ने सभी लोगों से फाइव प्वाइंट टूल किट का क्रियान्वयन करने,दीक्षा ऐप का प्रयोग करने एवं सभी प्रकार के डी सी एफ को भरने,मासिक पाठ्य विभाजन के अनुसार कार्य करने पर बल दिया।इस कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्यामा मौर्या ने किया।इस अवसर पर टी एल एम का प्रदर्शन विद्यालय के सहायक अध्यापक संदीप कुमार तिवारी व माताफेर गुप्ता द्वारा किया गया।इस बैठक में शोभनाथ यादव,रमाशंकर प्रचेता,राजीव द्विवेदी,रमाशंकर चौरसिया,सावित्री देवी,अमरनाथ यादव,रमाशंकर सरोज आदि उपस्थिति रहे।
