प्रतापगढ़ डीएम अभिषेक पाण्डेय ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक*

*प्रतापगढ़ डीएम अभिषेक पाण्डेय ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक* 

*जिलाधिकारी बोले- प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी यह समीक्षा बैठक शुक्रवार देर शाम कैम्प कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। इसमें सभी उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने सभी को योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को स्पष्ट लक्ष्य आवंटित किया जाए और कार्यों की रोजाना निगरानी की जाए। इससे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सकेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन कर्मचारियों को लक्ष्य दिया गया है, यदि उनके कार्य की प्रगति शून्य पाई जाती है, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ समय पर सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें। साथ ही, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाएं।बैठक में अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र,परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *