*बाबा भंँवरबीर मंदिर का शिलान्यास, सपा विधायक ने किया संपन्न*
प्रेम शर्मा
जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्तिहां बरपुर गांव में बाबा भंवरबीर मंदिर के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लकी यादव द्वारा संपन्न किया गया|
इस अवसर पर मंदिर कमेटी बाबा श्री भंवरबीर धर्मांर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश यादव एवं अन्य सम्मानित सदस्य और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे| विधायक लकी यादव मंदिर में भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया|
मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है|
सपा विधायक लकी यादव ने इस दौरान उपस्थित लोगों से कहा की मल्हनी परिवार से उनका पुराना रिश्ता है और वह अपने इस रिश्ते को निभाते आए हैं और आखरी सांस तक निभाएंगे|
