*प्रतापगढ़: मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, पीड़िता बोली— मेडिकल की जगह पुलिस बना रही सुलह का दबाव*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़। जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दलापुर निवासी लखपत्ती देवी पत्नी छोटेलाल ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि जानवर को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद पड़ोसी उदयराज एवं उनके परिवार के लोगों ने उनके साथ तथा उनकी बेटी प्रिन्सी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे दोनों को चोटें आईं।लखपत्ती देवी के अनुसार घटना के बाद उन्होंने तत्काल आसपुर देवसरा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने न तो उनका और न ही उनकी बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया। उनका आरोप है कि मामले में कानूनी कार्रवाई करने के बजाय संबंधित दरोगा लगातार समझौता (सुलह) करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया जाए तथा दोषी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है और प्रशासन मामले को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई करेगा। इस संबंध में जब *थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया से बात की गई। उन्होंने बताया तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।*
