*खुनसेखपुर गायों की दुर्दशा को लेकर हुई मुखर कांग्रेस : अभिषेक सिंह राणा*
लम्भुआ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। जनपद में हो रहे गौमाता पर अत्याचार व बरर्बता को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। जनपद के पैगूपुर गांव में खुनशेखपुर गौशाला परसीपुर, शिवगढ़ और जनपद की तमाम गौशालाओं के लिए अभिषेक सिंह राणा ने तमाम गौशाला में हो रहे भ्रष्टाचार के लिए ज्ञापन दिया वही
खुनसेखपुर के पास विगत दिनों दर्जनों मृत गायों के कंकाल का मिलना और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने वास्तविकता की जानकारी अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से एकत्रित की और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति खासा नाराजगी जाहिर की थी। लापरवाह जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति कार्रवाई करने हेतु व जिले में बड़े पैमाने पर हो रहे गायों पर अत्याचार व बरर्बता को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार 18 जुलाई को जिला प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी थी ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि गौशाला के पास मृत मिले दर्जनों गायों के कंकाल प्रदेश की योगी सरकार की अवस्थाओं की पोल खोल रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है की दर्जनों से अधिक मृत गाय के कंकाल इधर-उधर बिखरे पड़े थे। वहीं उन्होंने कहा कि जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति कार्यवाही सुनिश्चित की जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी एक बड़ा आन्दोलन करेगी अभी 18 जुलाई गुरुवार को गौशालाओं में गायों की हो रही दुर्दशा को लेकर विरोध प्रदर्शन करके जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि जिले में हो रहे बड़े पैमाने पर गौमाता पर अत्याचार व बर्बरता हम कांग्रेस जन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिले के जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह अधिकारियों के प्रति कठोर कार्रवाई करें जिससे भविष्य में इस तरह की घटना न हो सके।
जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वहीं घटना को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया जिससे प्रदर्शनकारी अपना प्रदर्शन सामान्य रूप से करके वापस जा सके जिलाधिकारी ने 1 सप्ताह की मोहलत ली है और जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा यदि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस कमेटी पूरी तरह पुनः 1 सप्ताह बाद प्रकरण पर फिर से धरना प्रदर्शन पर मजबूर होगी
